फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Six thousand million for roads in border area

छह हजार करोड़ से बार्डर पर बिछेगा सड़कों का जाल

Tue, 28 Jul 2015 08:23 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
Six thousand million for roads in border area

रियासत में छह हजार करोड़ रुपये की लागत से बार्डर इलाकों तथा टूरिस्ट स्थानों पर सड़कों का जाल बिछेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में यह कदम उठाया गया है। इससे बेहतर आर्थिक गतिविधियां संचालित होने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) की ओर से 6000 करोड़ रुपये से राज्य में सड़कें बनाई जाएंगी।

इसमें 1300 करोड़ मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भारत माला तथा 1050 करोड़ रुपये पर्यटन स्थलों तक नेशनल हाईवे कनेक्टिविटी योजना के तहत खर्च होंगे।

पुंछ-उड़ी और काजीतर-टंगधार के बीच रोड

Six thousand million for roads in border area

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत रियासत में दो प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। एनएच-1 पर पुंछ-उड़ी के बीच 67 किलोमीटर और काजीतर से टंगधार के बीच 65 किलोमीटर सड़क बनेगी।

पर्यटन स्थलों तक रोड विकसित करने की योजना के तहत बारामुला-गुलमर्ग और चिनैनी से खलानी के बीच सड़क बनेगी। दोनों की लंबाई लगभग 103 किलोमीटर होगी।

ज्ञात हो कि भारत माला योजना के तहत 5000 किलोमीटर सड़क नेटवर्क बार्डर एरिया तथा समुद्री इलाकों में विकसित किया जाएगा। इस पर 55 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रियासत के दौरे पर पिछले दिनों 25 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। इसमें 10 हजार करोड़ रुपये जोजिला टनल पर खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed