{"_id":"63401d2f9357ac5e50320ff1","slug":"six-people-arrested-with-weapons-and-explosives-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुंछ को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश नाकाम, महिला समेत छह लोग विस्फोटक समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुंछ को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश नाकाम, महिला समेत छह लोग विस्फोटक समेत गिरफ्तार
Fri, 07 Oct 2022 06:06 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 07 Oct 2022 06:06 PM IST
सार
पाकिस्तान की पुंछ को दहलाने और आतंकवाद की राह पर लाने की बड़ी साजिश नाकाम कर पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक हथियार और नशीली पदार्थ बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुंछ पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ दहलाने की पाकिस्तानी आतंकियों की साजिश को पुलिस ने नाकाम करते हुए महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। एसएसपी रोहित मल्होत्रा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक महिला जैतून अख्तर को को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
उसकी जानकारी के आधार पर उसके पति मोहम्मद आजाद को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से विस्फोटक सामग्री मिली। बताया कि आजाद ने विस्फोटक पीओके से मंगाए थे। उसके मामा पीओके में आतंकी लॉन्चिंग कमांडर है।
विज्ञापन
पीओके से यह विस्फोटक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भेजे गए थे। जिसे पुलिस ने समय रहते बरामद कर लिया। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन 45 गोलियां और 6 किलोग्राम हीरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दो लोगों के भाई पीओके के मंगरी कैंप में है और वहां पर वह आतंकियों को उनके लिए गाइड का काम करते हैं। पुलिस ने साजिश को नाकाम बनाते हुए आरोपियों से विस्फोटक और मादक पदार्थों बरामद किए हैं।