फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   six pak soldier killed in ceasefire violation

LoC पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक को बड़ा नुकसान, 6 सैनिक ढेर

Sun, 20 Nov 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 20 Nov 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
six pak soldier killed in ceasefire violation
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में छह पाक सैनिक मार गिराए। दो सैनिक घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले 14 नवंबर को भिंबर में सात पाक सैनिक मारे गए थे। एक दिन की शांति के बाद शनिवार को पाकिस्तान ने फिर एलओसी पर राजोरी जिले के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर तथा जम्मू जिले के पलांवाला सेक्टर में भारतीय चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन


120 एमएम तक के मोर्टार के गोले दागे गए। गोलाबारी में नौशेरा सेक्टर में सेना और केरी सब सेक्टर में बीएसएफ का एक-एक जवान घायल हो गया।

सीमावर्ती इलाकों के स्कूल बंद

six pak soldier killed in ceasefire violation
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
नौशेरा सेक्टर में सुबह दस बजे के करीब कलसिया, नभ, कंडाली, गनया, सेर, मकड़ी क्षेत्रों में पाक सेना ने 120 एमएम के मोर्टार दागे। गोलाबारी में आठ सिख लाई के सिपाही काला सिंह घायल हो गए जिन्हें एयरलिफ्ट कर राजोरी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मकड़ी गांव में महिला शांति देवी घायल हो गईं। इसके साथ ही कलसियां और मकड़ी में मोर्टार के गोले गिरने से कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। सीमावर्ती क्षेत्रों के आसपास स्थित स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई।

सुंदरबनी क्षेत्र के केरी सब सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने 120 एमएम के मोर्टार दागे। यहां बीएसएफ के 126 बटालियन के जवान ललटू सिंह घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोपहर तकरीबन दो बजे पाकिस्तान की ओर से भारी हथियारों के साथ भारतीय क्षेत्र की चांद, सूरज, तारा से लेकर महादेव तक की जीओसी 1, 2, 3 सभी चौकियों पर 120 एमएम के मोर्टार दागे गए। गोले दादल और कलासरा के रिहायशी क्षेत्रों में भी आकर गिरे।

मोर्टार शेल की चपेट में आने से गई मवेशियों की मौत

six pak soldier killed in ceasefire violation
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
सुंदरबनी के सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों नाह, कलासरा, थियाड़ी दादल, गाई, उपन्यास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कलासरा तथा दादल के ग्रामीणों ने अस्थायी बंकरों के अंदर पनाह ली है। गाय पनयास गांव में मोर्टार शेल गिरने से अब्दुल रशीद की 12 बकरियां मर गईं और 15 घायल हैं। 

पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तान ने एलओसी के पास के गांव जोगवां, बट्टल, चपरेयाल, बल्डो, समोह आदि गांवों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। गोलाबारी शाम करीब साढ़े पांच बजे तक चली। गोलाबारी के डर से इन गांवों के अधिकतर ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। 
विज्ञापन

उत्तरी कमान के कमांडर ने LoC पर बढ़ाया जवानों का हौसला

six pak soldier killed in ceasefire violation
लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा - फोटो : File Photo
नार्दर्न कमांड के जीओसी इनसी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने शनिवार को फारवर्ड इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने आतंकवाद, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था तथा एलओसी पर बाहरी खतरों से निबटने के लिए सभी रैंक के लोगों को बखूबी कर्त्तव्य निर्वहन करने को कहा। 

बादामी बाग स्थित चिनार कोर में सभी रैंक के लोगों से उन्होंने संवाद कर उनके साहस, समर्पण तथा विश्वास की सराहना की। उन्होंने सेना, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, जेके पुलिस तथा नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की तारीफ की।

राज्य में शांति और सामान्य माहौल की बहाली में सभी के प्रयास को सराहा। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया। उनके साथ रश्मिी हुड्डा भी थीं। ज्ञात हो कि हुड्डा इसी महीने देश की 40 साल की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed