फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Six more passengers found infected in the test

जांच में छह और यात्री मिले संक्रमित

विज्ञापन
Six more passengers found infected in the test
रियासी। जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। तीसरी लहर से बचने के लिए कई कदम उठाए जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के प्रवेश द्वार पर कोविड टेस्ट करने के बाद ही लोगों को अंदर आने की अनुमति दी जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को छह ट्रैवलर्स संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही पांच और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को छह ट्रैवलर्स के अलावा स्वास्थ्य ब्लॉक रियासी, कटड़ा, पौनी और माहौर से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। डीसी के आदेश बाद जिले के मूरी, पैंथल, ककरयाल, भांवला, त्रियाठ, बुद्दन और कुंदरदान में कोविड जांच के लिए बूथ स्थापित किए गए हैं। जम्मू, राजौरी, रामबन और उधमपुर से आने वाले यात्री वाहनों में सवार लोगों के लिए टेस्ट अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा बुधवार को पांच लोगों ने महामारी को मात दी है। मौजूदा समय में जिले में 110 सक्रिय मामले शेष हैं। लोगों को कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की हिदायत जारी की गई है। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने बस अड्डे पर लोगों को जागरूक करने के साथ ही मास्क पहनने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed