फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   six arrested in samba

Jammu News: सांबा में लूट और चोरी के आरोप में छह गिरफ्तार

विज्ञापन
six arrested in samba
सांबा। जिला पुलिस ने थाना घगवाल, थाना विजयपुर और थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में लूट और चोरी के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तेजधार हथियार जब्त किया है। साथ ही लूटी गई नकदी, बाइक और अन्य वस्तुएं बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ली निवासी रंधावा कॉलोनी विजयपुर, सुनील शर्मा निवासी गगोर विजयपुर, अभिषेक कुमार उर्फ पंकू निवासी अराजी सांबा, सोहन लाल निवासी करंडी सांबा, कासिब शर्मा उर्फ टुंडू उर्फ दाना निवासी हमीरपुर तहसील मढीन जिला कठुआ और राम पॉल उर्फ काका निवासी हमीरपुर तहसील मढीन जिला कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार लूट में बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ली, सुनील शर्मा और अभिषेक कुमार उर्फ पंकू को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पुलिस स्टेशन विजयपुर के क्षेत्र में लूटी गईं महंगी वस्तुएं बरामद की गई हैं। एक धारदार हथियार भी बरामद किया है। चोरी के आरोप में सोहन लाल को थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। चोरी के आरोप में कासिब और राम पॉल उर्फ काका को थाना घगवाल के क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी सांबा बेनाम तोश ने बताया कि सांबा जिले में लुटेरों, झपटमारों और चोरों के खिलाफ गहन अभियान चल रहा है। अभी तक 88 चोरी के मामले सुलझाए हैं और 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed