Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sisters are liking brother-sister-in-law combo Rakhi

Jammu News: बहनों को भा रही भैया-भाभी कोंबो राखी

Thu, 24 Jul 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 24 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Sisters are liking brother-sister-in-law combo Rakhi
रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आने से बाजार में बढ़ी रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियां आकर्षित कर रही हैं। बुधवार को बहनें भाइयों के लिए राखियां खरीदती नजर आईं।

बाजार में भैया-भाभी कोंबो राखी, स्टोन मैटेलिक ज्वेलरी और ग्रीटिंग कार्ड राखी ज्यादा पसंद की जा रही है। ये 50 से 500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। गली-मोहल्ले में भी राखियों की दुकानें खुली गई हैं। लोग शहर के राजतिलक रोड, हास्पिटल रोड और मोती बाजार सहित अन्य स्थानों पर राखियां खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। राजतिलक रोड स्थित राखी के विक्रेता मानिक शर्मा ने कहा कि स्टाइलिश राखियों, ब्रेसलेट, मोतियों और मेटल वाली राखियों की बिक्री ज्यादा हो रही है। ओल्ड हॉस्पिटल रोड स्थित दुकानदार नीरज गुप्ता का कहना है कि भइया-भाभी राखी इस साल ट्रेंड में है। इससे बहनों को दोनों(भैया-भाभी) को खुश करने का मौका मिल रहा है। इसलिए इसे बहनें ज्यादा पसंद कर रही हैं। कलावा के साथ रुद्राक्ष, ऊं धागा वाली राखियां भी है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर शुभ मुहूर्त

आचार्य मोहन शर्मा शास्त्री ने बताया कि राखी बांधने का शुभ समय नौ अगस्त को सुबह 10.30 बजे के बाद शुरु होगा और दोपहर 1.25 बजे तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed