{"_id":"604ab8d7ab8627257ddf50f5a0070f54","slug":"sikhs-lawmakers-protest-basketball-turban-ban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखों को पगड़ी पहन खेलने से रोकने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिखों को पगड़ी पहन खेलने से रोकने की निंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 02 Sep 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में हुए इंटरनेशनल बास्केटबाल फेडरेशन एशिया कप टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भारतीय टीम के सिख खिलाड़ियों को पगड़ी पहनकर कोर्ट में उतरने की अनुमति न देने की सिख संगठनों ने निंदा की है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा बाबा चंदा सिंह प्रबंधक कमेटी के प्रेसीडेंट सुखबीर सिंह ने कहा कि फीबा को अपने इस फैसले को वापस लेना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि चीन में आयोजित फीबा एशिया कप में भारतीय टीम के अमृतपाल सिंह और अमज्योत सिंह को पगड़ी पहन कोर्ट में उतरने से रोक दिया गया था। उल्लेखनीय है कि फीबा नियमों के अनुसार खिलाड़ी कोई ऐसा सामान नहीं पहनेंगे, जिससे अन्य खिलाड़ियों को चोट पहुंचे।
विज्ञापन
सिखों का कहना है कि पगड़ी से ऐसा कुछ नहीं होता। इसलिए फीबा को नियम पर विचार करना चाहिए। इस तरह के प्रतिबंध मानवाधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने यूएनओ को भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।
विज्ञापन