फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sikandar won in 48 kg and Amit won in 52 kg.

Jammu News: 48 किलोभार में सिंकदर तो 52 में अमित ने मारी बाजी

विज्ञापन
Sikandar won in 48 kg and Amit won in 52 kg.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय वुशू चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। महिला और पुरुष वर्ग में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से हर किसी को प्रभावित किया।

सांडा (पुरुष) में राउंड एक के मुकाबले सभी 11 भार वर्गों में आयोजित किए गए, जबकि महिला सांडा इवेंट में पहले दो राउंड के मुकाबले आयोजित किए गए। वुशू सांडा पुरुष वर्ग के 48 किलोभार में सिंकदर यादव, 52 किलोभार में अमित यादव, 56 किलोभार मे आशुतोष यादव, 60 किलोभार में भानू, 80 किलोभार में योगेश पाल और 90 प्लस किलोभार में रोहित शिवशंकर विजेता रहे। वहीं वुशू ताओलू पुरुष वर्ग में मिथिलेश शर्मा ताईची क्वान, प्रदीप कुमार बिंद नान क्वान, महेश यादव दोशु क्वान ने मुकाबले जीत कर दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई किया। चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी और एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता भानू प्रताप सिंह मुख्य अतिथि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed