फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SIA raids in 3 districts including Srinagar in terror funding case

जम्मू कश्मीर: टेरर फंडिंग मामले में श्रीनगर समेत 3 जिलों में एसआईए की दबिश, 15 ठिकानों से दस्तावेज बरामद

Sat, 22 Oct 2022 09:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 09:59 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी संगठनों के पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने और वित्तीय नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। श्रीनगर, सोपोर, बारामुला और शोपियां में संदिग्धों के लगभग 14 घरों और एक व्यावसायिक परिसर की तलाशी ली गई।
 

विज्ञापन
SIA raids in 3 districts including Srinagar in terror funding case
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कश्मीर ने घाटी में टेरर फंडिंग मामले में श्रीनगर समेत चार जिलों में कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान आपत्तिजनक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी संगठनों के पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने और वित्तीय नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। श्रीनगर, सोपोर, बारामुला और शोपियां में संदिग्धों के लगभग 14 घरों और एक व्यावसायिक परिसर की तलाशी ली गई।
विज्ञापन


इसके लिए कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। यह दबिश यूएपीए की धारा 13, 18, 19, 39, 40 और आईपीसी की धारा 121, 121-ए के तहत पुलिस स्टेशन सीआईके (एसआईए) कश्मीर में दर्ज मामले को लेकर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मामला घाटी में सक्रिय आतंकी संगठनों के वित्तीय नेटवर्क से संबंधित है, जो विश्वसनीय सूचना पर दर्ज किया गया है। सूचना है कि आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर का एक समूह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी आकाओं के सक्रिय समर्थन से विभिन्न प्रकार की रसद की व्यवस्था कर रहा है।

अधिकारी के मुताबिक डेटा के विश्लेषण में जो सुबूत मिलेंगे, वे आगे की जांच का आधार बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed