फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SI suspended in RS Pura police station bribery case

Jammu News: आरएस पुरा थाने में रिश्वत के मामले में एसआई सस्पेंड

विज्ञापन
SI suspended in RS Pura police station bribery case
जम्मू के बठिंडी और पैतृक गांव पुंछ में छापे के बावजूद नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आरएस पुरा, जम्मू। जमानत याचिका के लिए रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी सब-इंस्पेक्टर(एसआई) मोहम्मद बशीर मालिक को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी हेडक्वार्टर इरशाद राथर ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि 24 घंटे बाद भी सीबीआई व आरएस पुरा पुलिस टीम के हाथ खाली ही रहे। कई स्थानों पर छापे के बाद भी मोहम्मद बशीर मालिक को पकड़ा नहीं जा सका। सीबीआई की टीम शनिवार को दूसरे दिन भी आरएस पुरा थाने पहुंची। थानेदार से लेकर पूरे थाने के स्टाफ से पूछताछ की और जरूरी तथ्य जुटाए।
सब इंस्पेक्टर मोहम्मद बशीर मालिक पर जमानत याचिका से संबंधित रिपोर्ट देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, लेकिन वह चकमा देकर रिश्वत की रकम लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें ताे सीबीआई की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है। शनिवार को सीबीआई के एसएसपी चंदू वैकटेश्वर खुद आरएस पुरा पुलिस स्टेशन पहुंचे और संबंधित अफसरों से जानकारी जुटाई। सीबीआई की अलग अलग टीमों ने आरोपी के पुंछ स्थित पैतृक गांव और जम्मू के बठिंडी स्थित निवास पर भी छापे मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे

थाने में खुलेआम रिश्वत मांगने का मामला सामने आने पर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रष्टाचार की जानकारी नहीं थी या जानबूझकर अनदेखी की गई।


सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर होगी विभागीय कार्रवाई

एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने कहा कि आरोपी सब इंस्पेक्टर मोहम्मद बशीर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर विभागीय जांच भी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्रवाई सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed