फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shweta Murder Case: Questions raised on Shweta Singh's suicide, ABVP and organizations protested

Shweta Murder Case: श्वेता सिंह की आत्महत्या पर उठे सवाल, एबीवीपी और संगठनों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Jul 2025 12:30 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 29 Jul 2025 12:30 PM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर में आत्महत्या करने वाली जम्मू की बीडीएस छात्रा श्वेता सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए एबीवीपी और अन्य संगठनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Shweta Murder Case: Questions raised on Shweta Singh's suicide, ABVP and organizations protested
एबीवीपी और संगठनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय के साथ ही किश्तवाड़, राजौरी और अन्य जिलों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन कर उदयपुर में खुदकुशी करने वाली श्वेता सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


उनकी आत्मा की शांति की कामना करने के साथ ही और उनके और उनके परिवार के लिए न्याय की मांग की। संगठन के प्रदेश सचिव सन्नक श्रीवत्स ने कहा कि मामले की गहन जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए। उधर, संगठन की महानगर शाखा ने भी प्रदर्शन कर श्वेता सिंह के मामले में आरोपितों की जांच कर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

श्वेता आत्महत्या मामले में जांच के लिए लिखेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र
जम्मू। जम्मू की छात्रा श्वेता सिंह के आत्महत्या मामले में सोमवार को जम्मू उत्तर से विधायक शाम लाल शर्मा उसके लोअर रूपनगर स्थित निवास पर पहुंचे। विधायक ने परिवार को आश्वासन दिया है कि मामले में तीव्र जांच के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।

मृतक श्वेता के पिता के अनुसार राजस्थान में संबंधित थाने में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सोमवार को परिवार से मिलने कुछ अन्य संगठनों के सदस्य भी पहुंचे। नम आंखों से रिश्तेदार व जानने वालों ने श्वेता को बीते रविवार अंतिम विदाई दी।

परमंडल में श्वेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि श्वेता जम्मू के रूप नगर की थी और राजस्थान के उदयपुर में एक निजी डेंटल कॉलेज में बीडीएस की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वीरवार को हॉस्टल में उसने आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed