फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shrimadbhagwat katha

भक्ति मार्ग पर शिष्य के साथ रहते हैं भगवान: जोगिंदर शास्त्री

विज्ञापन
Shrimadbhagwat katha
पंच कुंडीय विष्णु यज्ञ और संत सम्मेलन के दूसरे दिन सुनाई भक्त प्रह्लाद की कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया के कूल कलां गांव के रघुनाथ आश्रम में पंच कुंडीय विष्णु यज्ञ और संत सम्मेलन के दूसरे दिन जोगिंदर शास्त्री ने भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भक्ति के मार्ग पर भगवान अपने शिष्य के अंग संग रहते हैं। उस पर किसी प्रकार की विपत्ति आए तो वह खुद निपटा लेते हैं।

उन्होंने बताया कि भक्त प्रह्लाद ने हिरण्यकश्यप के घर में जन्म लिया था। प्रह्लाद बचपन से ही भक्ति के मार्ग पर चल पड़े थे। उनके पिता हिरण्यकश्यप अपने पुत्र की भक्ति के बिल्कुल खिलाफ थे। उन्होंने अपने पुत्र को भक्ति के मार्ग से हटाने के लिए कई प्रकार की यातनाएं दीं। लेकिन, भगवान ने अपने भक्त को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचने दी। कथावाचक बोले कि भक्ति का मार्ग भगवान का मार्ग होता है। उस पर चलकर परमार्थ का एहसास किया जाता है। पंच कुंडीय महाविष्णु यज्ञ और संत सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत हवन, यज्ञ और परिक्रमा के साथ की गई। उसके बाद 12 बजे जोगिंदर शास्त्री ने कथा शुरू की। तकरीबन 4 बजे कथा समाप्त कर आरती का आयोजन किया गया। उसके उपरांत संगत में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed