फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shrimadbhagwat katha

Jammu News: नारद मुनि थे महान ऋषि, संतों की सेवा का मिला था फल

विज्ञापन
Shrimadbhagwat katha
अरनिया के नंदपुर में महाविष्णु यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया के नंदपुर गांव में महाविष्णु यज्ञ और भागवत कथा के तीसरे दिन रशपाल शास्त्री ने संगत को संतों की सेवा के बारे में बताया। मौके पर उन्होंने नारद मुनि की जीवनी पर संगत को प्रवचन दिए। कहा कि नारद मुनि एक ऐसे अवतार हुए, जो जब चाहे किसी भी भगवान के पास पहुंच जाते थे। यह उनके पिछले जन्म में की गई संतों की सेवा का फल था।
उन्होंने बताया कि नारद मुनि और उनकी मां ने निरंतर एक महीना संतों की सेवा की। नारद संतों की सेवा में इतने व्यस्त रहते थे कि सुबह से रात तक उनके चरणों में ही समर्पित रहते थे। संतों के लिए खाना, उनकी सेवा करना, उसी को अपना कर्तव्य मानते थे। जब संतों का जाना हुआ तो नारद ने कहा कि संतों मुझे अपने साथ ले चलें। संतों ने कहा कि साथ तो नहीं ले जा सकते, परंतु जो सेवा तुमने की है उसका फल तुम्हें अवश्य देंगे। जब भी तुम भगवान के मंत्र का जाप करोगे तो तुरंत भगवान के पास पहुंच जाया करोगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संतों की सेवा ही एकमात्र सभी दुखों का उपाय है। संत सिर का ताज होते हैं, और हाथ व माथे की तकदीर को भी बदल देते हैं। इसलिए, कलयुग में संतों के प्रति लोगों को प्रेम होना चाहिए। संतों का आदर करना चाहिए। उससे ही मनुष्य जन्म सफल हो जाता है। मंगलवार को महाविष्णु यज्ञ और भागवत कथा का तीसरा दिन था। सुबह 8 बजे हवन शुरू कर दिया गया था। उसके बाद शास्त्री ने संगत को प्रवचन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed