फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board launches new mobile app for devotees

घर बैठे करें मां वैष्णो के दर्शन, एप के जरिए मिलेगी ऑनलाइन दान की भी सुविधा

Thu, 15 Oct 2020 08:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Oct 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board launches new mobile app for devotees
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संकट में घर बैठे ही मां के दर्शन और अन्य सुविधाओं के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भक्तों के लिए नया मोबाइल एप लांच किया है। इसमें श्रद्धालुओं को मां के दर्शन, लाइव आरती, यात्रा पंजीकरण पर्ची, पूजा प्रसाद (होम डिलीवरी) और दान की सुविधा मिलेगी। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर लांच किया गया है, जिसे बाद में आईओएस प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड के चेयरमैन व उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सिविल सचिवालय श्रीनगर से एप को लांच किया। 

विज्ञापन


नए एप से मां के भक्तों को नवीनतम तकनीक और डिजिटलीकरण के माध्यम से घर बैठे ही सभी आध्यात्मिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए गए हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि नया एप दुनिया भर में भक्तों को मां वैष्णो देवी के लाइव दर्शन कराने में मदद करेगा। कोविड महामारी को देखते हुए ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सीईओ रमेश कुमार ने उपराज्यपाल को बताया कि एप के माध्यम से आज के दर्शन लिंक में पवित्र पिंडियों के सुबह और शाम दर्शन के साथ सुबह की आरती 8 बजे से और शाम की आरती 9 बजे से उपलब्ध होगी। इसी तरह पवित्र गुफा में की जाने वाली अटका आरती के लाइव दर्शन सुबह 6.20 बजे से 8.05 बजे और सायं 7.20 बजे से 9.05 बजे तक होंगे। ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण उसी दिन के साथ 60 दिन तक की अग्रिम बुकिंग के लिए उपलब्ध है। पूजा का प्रसाद 500 रुपये, 1100 रुपये और 2100 रुपये में उपलब्ध होगा। एप पर ऑनलाइन दान का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र में शत चंडी महायज्ञ लाइव होगा
जम्मू। बोर्ड के नए एप में नवरात्र के दौरान पवित्र गुफा में किए जा रहे शत चंडी महायज्ञ की लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी। अनुपस्थित रहने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पूजा की सुविधा शुरू की गई है और वह भी एप पर उपलब्ध होगी।  

बैटरी, हेलिकॉप्टर, आवास सुविधा भी जल्द
श्री माता वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए बैटरी परिचालित वाहन, हेलिकॉप्टर सेवा, आवास, ऑनलाइन हवन आदि सेवाओं की बुकिंग की सुविधा भी जल्द एप पर उपलब्ध करवाई जाएगी। 


नवरात्र में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम
श्राइन बोर्ड के सीईओ के अनुसार 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र के दौरान तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसमें स्वच्छता, पानी, बिजली की आपूर्ति, चिकित्सा, बोर्ड के भोजनालय सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इस साल भी नवरात्र के दौरान सुबह और सायं काल की अटका आरती के दौरान कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed