फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shri Hindu Takht organization announced office bearers

Jammu News: श्री हिन्दू तख्त संगठन ने घोषित किए पदाधिकारी

Thu, 16 Oct 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 16 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shri Hindu Takht organization announced office bearers
अखनूर। श्री हिन्दू तख्त संगठन का एक दिवसीय समारोह बुधवार को संगठन के जम्मू कश्मीर के चेयरमैन बलबीर सिंह चिबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता बाल संत साहिल महाराज ने की। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह के दौरान संगठन के विभिन्न स्तरों पर नई नियुक्तियां की गईं। प्रभारी नियुक्तियों में सुदर्शन शर्मा को जिला जम्मू का प्रभारी, रघुनंदन सिंह को तहसील अखनूर का प्रभारी और सोहन सिंह को खोड़ छंब का प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


अखनूर जिला के पदाधिकारियों में राजवीर सिंह को जिला अध्यक्ष, जगदीश सिंह को जिला महामंत्री और बलविन्दर सिंह को जिला युवा प्रधान अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा विंग जम्मू एवं कश्मीर के लिए रमन सिंह और बिशबीर सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। तहसील स्तर पर गुलाब सिंह को अखनूर तहसील अध्यक्ष और सुभाष चंद्र को जोड़ियां तहसील अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू प्रांत युवा विंग में साहिल कपूर को जम्मू प्रांत युवा अध्यक्ष और सुरेश महिन्द्रू को जम्मू प्रांत युवा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंच पर सहप्रभारी जोगिंदर कुमार संगम, राकेश सिंह मनहास, प्रदेश अध्यक्ष तरसेम शर्मा, संगठन महामंत्री महंत केशव दास महाराज सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed