फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shri Budha Amarnath Yatra 2022: After two years old Amarnath Yatra will start

श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 2022: दो साल बाद बूढ़ा अमरनाथ में गूंजेंगे भोले के जयघोष, तैयारियां जोरों पर 

Mon, 28 Mar 2022 07:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 07:49 PM IST
सार

यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बजरंग दल के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी जल्द करेंगे बैठक। यात्रा में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु। 

विज्ञापन
Shri Budha Amarnath Yatra 2022: After two years old Amarnath Yatra will start
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पुंछ के मंडी में इस बार श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते केवल सांकेतिक पूजा-अर्चना की जा रही थी। एक बार फिर से यात्रा शुरू होने पर जयघोष गूंजेंगे। इसमें विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

विज्ञापन


बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का दल जल्द जम्मू संभाग का दौरा करेगा। इस दौरान श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बजरंग दल के सूत्रों के अनुसार यात्रा की तिथियों की घोषणा से पूर्व प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें होगी।
विज्ञापन


ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। शिवभक्तों के ठहरने व भोजन आदि की बेहतर सुविधा हो, इसकी व्यवस्था भी की जाएगी। गौरतलब है कि आतंकवादियों ने श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को बंद करने की चेतावनी जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चेतावनी को स्वीकार करते हुए 2005 से बजरंग दल राष्ट्रीय स्तर पर बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन करता आ रहा है। इसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त देश के विभिन्न हिस्सों से शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed