{"_id":"645d578aeaa793faf40cecb5","slug":"shri-amarnath-yatra-security-police-central-force-jammu-news-c-10-jam1006-113593-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: यात्रा के दौरान कड़ी होगी सुरक्षा, आधार शिविर में दो के बजाय लगेंगी तीन सुरक्षा एक्सरे मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: यात्रा के दौरान कड़ी होगी सुरक्षा, आधार शिविर में दो के बजाय लगेंगी तीन सुरक्षा एक्सरे मशीनें
Fri, 12 May 2023 04:25 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 04:25 PM IST
सार
यात्री आधार शिविर भगवती नगर में अगले हफ्ते से मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू होंगे। एंट्री गेट पर दो के बजाय तीन सुरक्षा एक्सरे बैगेज मशीन स्थापित की जाएंगी, जिसके लिए जगह का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Amarnath Yatra (File)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा का आगाज पहली जुलाई से होगा। इस बार भक्तों की सुरक्षा के साथ बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। यात्री आधार शिविर भगवती नगर में अगले हफ्ते से मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू होंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधार शिविर में नए 360 डिग्री के तीन कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है, ताकि पूरे परिसर की निगरानी की जा सके। इसी तरह एंट्री गेट पर दो के बजाय तीन सुरक्षा एक्सरे बैगेज मशीन स्थापित की जाएंगी, जिसके लिए जगह का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
यात्री निवास में आग से बचाव के लिए मजबूत अग्निशमन तंत्र होंगे और बाहर तक नई पाइप बिछेगी। यहां पहले से 16 सीसीटीवी हैं, जिनकी नए सिरे से मरम्मत की जाएगी। अगले हफ्ते से रंग रोगन सहित अन्य मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू होंगे। वीरवार को पर्यटन विभाग के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने आधार शिविर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अन्य गतिविधियां होंगी। यात्री निवास में मोर्चा संभालने के लिए सुरक्षा कर्मी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
बालटाल और पहलगाम में लगेंगे 123 लंगर
जम्मू। बालटाल और पहलगाम रूट पर 123 लंगर लगाए जाएंगे। 15 जून तक चिन्हित जगहों पर संगठनों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। अनुमति मिलने के बाद संगठनों ने सामग्री जुटाना शुरू कर दी है। इसके अलावा प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक विभिन्न स्थानों पर लंगर लगाए जाने हैं।