{"_id":"62c52c7cd231d64ccc3b595f","slug":"shri-amarnath-yatra-resumes-after-improved-weather-conditions-said-div-com-jammu-ramesh-kumar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2022: मौसम साफ होने पर अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, जम्मू से जत्था देरी से रवाना, शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2022: मौसम साफ होने पर अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, जम्मू से जत्था देरी से रवाना, शहर में लगा जाम
Wed, 06 Jul 2022 04:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 06 Jul 2022 04:33 PM IST
सार
जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से यात्रियों का जत्था आगे नहीं जाने के लिए कहा गया था, लेकिन बुधवार सुबह मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए 8वें जत्थे को रवाना किया गया।
विज्ञापन
Jammu Traffic
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा मौसम साफ होने पर फिर शुरू कर दी गई है। वहीं, जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बुधवार को आठवां जत्था कश्मीर के लिए सुबह देरी से करीब दस बजे रवाना हुआ। सुरक्षा को देखते हुए शहर में विभिन्न सड़क मार्गों को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इससे जाम की स्थिति बन गई। सतवारी, बिक्रम चौक, गांधी नगर में भारी जाम देखने को मिला।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बुधवार को कई क्षेत्रों में तेज बारिश की चेतावनी दी है। इस बीच रात को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से यात्रियों का जत्था आगे नहीं जाने के लिए कहा गया था, लेकिन बुधवार सुबह मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए 8वें जत्थे को रवाना किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को खराब मौसम के बीच पहलगाम और बालटाल दोनों रूट से अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। मंगलवार को यात्री आधार शिविरों से आगे नहीं बढ़ने दिए गए। भारी भूस्खलन से श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे मंगलवार को घंटों प्रभावित रहा। जम्मू संभाग को कश्मीर से जोड़ने वाले सिंथन टॉप क्षेत्र में तड़के बादल फटने से सिंथन नाला उफान पर आ गया। इसमें किसी नुकसान की सूचना नहीं रही।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह खराब मौसम को देखते हुए पहलगाम में नुनवन आधार शिविर से पवित्र गुफा की ओर किसी भी यात्री को जाने की अनुमति नहीं दी गई। नुनवन आधार शिविर में 3000 से अधिक यात्री ठहरे हुए हैं। सोनमर्ग से बालटाल आधार शिविर से भी यात्रा स्थगित कर दी गई है। जो यात्री रास्ते में हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश से नदी नाले उफान पर रहे। गांदरबल के कुलन गुंड इलाके में भूस्खलन से मंगलवार सुबह श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों प्रभावित रहा। राजोरी-खवास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात ठप रहा। मौसम में सुधार होने पर नीलग्रथ हेलीपैड से चॉपर सेवा बहाल की गई।
किश्तवाड़ में चिट्टो माता यात्रा में गई दो महिलाओं को सेना ने बचाया
किश्तवाड़ जिले के पाडर में मंगलवार को सेना ने जम्मू की दो बीमार महिलाओं की जान बचाई। ये दोनों महिलाएं नीलम कुमारी (62) व वैष्णो देवी (60) की यात्रा पर गई थीं। सुबह पांच बजे दोनों की तबीयत खराब हो गई। वह रास्ते में मदद के लिए गुहार लगा रही थीं तभी सेना के गश्ती दल ने तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी अठोली पहुंचाया।
जम्मू में गर्मी से राहत
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्की बारिश से हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। मौसम के बदले मिजाज से तपिश से राहत रही। जम्मू में दिन का पारा 35.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 30.6, बटोत में 29.1, कटड़ा में 32.6 और भद्रवाह मं 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश से तपिश से राहत मिली है। श्रीनगर में 9.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से गिकर 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बीते कल दिन का तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया था। पहलगाम में दिन का पारा 23.1 और गुलमर्ग में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 6 July 2022