फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shri Amarnath Yatra postponed due to heavy rains seventh batch of Shiva devotees leaves Jammu

Amarnath Yatra 2022: तेज बारिश के चलते श्री अमरनाथ यात्रा स्थगित, जम्मू से शिवभक्तो का सातवां जत्था रवाना

Tue, 05 Jul 2022 04:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 04:28 PM IST
सार

पहलगाम और बालटाल मार्ग पर भूस्खलन की आशंका के चलते प्रशासन ने बालटाल व पहलगाम मार्गों से आज सुबह रवाना होने वाली यात्रा को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
Shri Amarnath Yatra postponed due to heavy rains seventh batch of Shiva devotees leaves Jammu
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बदले मौसम और तेज बारिश के चलते श्री अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। पहलगाम और बालटाल मार्ग पर भूस्खलन की आशंका के चलते प्रशासन ने बालटाल व पहलगाम मार्गों से आज सुबह रवाना होने वाली यात्रा को स्थगित कर दिया है। तीर्थयात्रियों को मौसम साफ होने तक आधार शिविरों में ही रुकने को कहा गया है। हालांकि, बारिश के बीच जम्मू से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए सातवां जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना कर दिया गया है। मंगलवार को रवाना किए गए जत्थे में 6351 श्रद्धालु शामिल रहे।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कश्मीर घाटी में रात से ही बारिश का दौर जारी है। पहलगाम और बालटाल मार्ग पर बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना रहता है। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के करीब भी मौसम साफ नहीं है। ऐस में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मौसम साफ होते ही यात्रा को फिर शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

सोमवार को पांचवें दिन करीब 19 हजार भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठे जत्थे में 7276 यात्री रवाना हुए। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह है। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। तीर्थ यात्रियों की आमद बढ़ने से शहर में चहल-पहल बढ़ी है। यात्री शहर के प्रमुख बाजारों का रुख कर रहे हैं। 

अमरनाथ यात्रियों के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्री फीडबैक सेवा (पीएफएस) शुरू की गई है। इसमें एसएमएस के माध्यम से फीडबैक लेकर यात्रा शिविरों में आवास, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर यात्रियों की टिप्पणी और सुझाव लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed