फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shri amarnath yatra, jammu kashmir

Jammu News: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आज से

विज्ञापन
shri amarnath yatra, jammu kashmir
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। एक जुलाई से शुरू हो रही 62 दिन की श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार 17 अप्रैल से शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर बैंक के अलावा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखाओं में यात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर की 20 बैंक शाखाओं में ऑफलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, देश भर में ऐसी 542 बैंक शाखाओं में पंजीकरण किया जाएगा। इस बार 62 दिनों की यात्रा में रिकाॅर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
श्री बाबा अमरनाथ एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्रा न्यास के महामंत्री सुदर्शन खजूरिया का कहना है कि न्यास लंबे समय से मांग कर रहा था कि यात्रा को कम से कम दो महीने की अवधि के लिए चलाया जाए। खजूरिया का कहना है कि इस बार श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 62 दिनों की यात्रा की घोषणा की है, जोकि स्वागत योग्य कदम है। हालांकि न्यास ज्येष्ठ पूर्णिमा से लेकर श्रावण पूर्णिमा तक यात्रा की मांग करता है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लीलाकरण शर्मा का कहना है कि श्री अमरनाथ यात्रा 62 दिनों की करने का श्राइन बोर्ड का फैसला सही दिशा में लिया गया निर्णय है। विहिप चाहती है कि यात्रा में देश-विदेशों से ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आएं। इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। जम्मू-कश्मीर साधु समाज के प्रमुख महंत दत्त गिरी महाराज ने कहा कि यात्रा की अवधि बढ़ाए जाने से इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक यात्रियों व साधुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed