{"_id":"6463f2f261a75004690c51b4","slug":"shri-amarnath-yatra-aadhar-camp-development-work-jammu-news-c-10-jam1008-117277-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिवभक्तों के लिए तैयार होने लगा आधार शिविर, मरम्मत शुरू, 15 तक काम पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिवभक्तों के लिए तैयार होने लगा आधार शिविर, मरम्मत शुरू, 15 तक काम पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में मंगलवार को मरम्मत कार्य शुरू किए गए। इसमें लंगर हाल की छत पर पानी की टंकियों को दुरुस्त बनाया जा रहा है। मुख्य हालों की छत पर लीकेज की समस्या दूर करने के लिए नए सिरे से टायल डाली जाएगी। यात्रा से संबंधी तैयारियों को 15 जून तक लगभग पूरा करने का लक्ष्य रखा है। जून के मध्य में ही लंगर संगठनों का यात्रा स्थलों पर पहुंचना शुरू हो जाएगा।
हॉलों में 1500 यात्रियों के ठहराने की होगी व्यवस्था
आधार शिविर भगवती नगर में प्रमुख रूप से यात्री रुकते हैं। निर्धारित तिथि के मुताबिक यहीं से कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का जत्था रवाना होता है। आधार शिविर के हालों में एक समय 1500 यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था रहती है, जबकि बाहर शेड और दूसरे स्थानों पर 700 से 800 यात्री ठहराए जा सकते हैं। आधार शिविर में श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा। इस बार शिव भक्तों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लखनपुर से कश्मीर तक इमरजेंसी प्रबंधन को मजबूत बनाया जाएगा। अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, जिसमें अब तक दो लाख तक यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। पंजीकरण प्रक्रिया में 31 मई तक ही समूह पंजीकरण के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए कोटा निर्धारित किया गया है।
मई के अंतिम सप्ताह शुरू होगी चॉपर सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग
मई के आखिरी सप्ताह में श्रद्धालुओं के लिए चॉपर सेवा को ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। यात्रा के दौरान पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से प्रतिदिन 10-10 हजार यात्रियों को भेजने का प्रावधान रहेगा। हर यात्री के लिए पांच लाख रुपए का दुर्घटना बीमा रखा गया है। इस बार 123 लंगर संगठनों को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर लंगर लगाने की अनुमति दी गई है।