{"_id":"56dd84b34f1c1b37128b456c","slug":"shri-amarnath-shrine-board-received-82-langars-applications","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को 82 लंगरों के आवेदन मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को 82 लंगरों के आवेदन मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 07 Mar 2016 07:11 PM IST
सार
- श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (साबलो) ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के समक्ष 82 लंगरों के आवेदन दिए हैं।
- हरियाणा जाट आंदोलन के चलते साबलो से जुड़े कई लंगर संस्थाएं आवेदन नहीं कर पाई ।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा ( फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2016 के लिए श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (साबलो) ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के समक्ष 82 लंगरों के आवेदन दिए हैं।
विज्ञापन
इसमें 77 आवेदन लंगर और अन्य पांच पब्लिक एड्रेस सिस्टम, नि:शुल्क मेडिकल कैंप, शू राक और क्लाक रूम (पवित्र गुफा के पास) के शामिल हैं। साबलो ने सेवादारों की पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया का विरोध किया है। उन्होंने बोर्ड के सामने आपत्ति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
साबलो के महासचिव राजन गुप्ता के अनुसार उनके पास देशभर से सेवादार लंगरों के लिए पहुंचते हैं। साबलो ऐसे सेवादारों को पेड पर लेती है। ऐसे में संभव नहीं हो सकता कि सभी की पुलिस वेरिफिकेशन करवाई गई।
विज्ञापन
बोर्ड ने प्रधान, चेयरमैन और सचिव से सेवादारों के लिए स्वयं एफिडेविट भी मांगा है, इसका भी साबलो विरोध करती है। पिछले कुछ साल में बोर्ड ने लंगरों की संख्या में लगातार कटौती की है।
बोर्ड के संयुक्त सचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि बोर्ड से कहा गया है कि अगर वे खुद से सेवादार दे सकते हैं तो साबलो दूसरे राज्यों के सेवादारों का प्रबंध नहीं करेगा। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा जाट आंदोलन के चलते साबलो से जुड़े कई लंगर संस्थाएं आवेदन नहीं कर पाई हैं, जिन्हें सीधे तौर पर बोर्ड से आवेदन करने के लिए कहा गया है। बोर्ड को साबलो की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए।