फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shri Amarnath Shrine Board received 82 langars applications

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को 82 लंगरों के आवेदन मिले

Mon, 07 Mar 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 07 Mar 2016 07:11 PM IST
सार

  • श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (साबलो) ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के समक्ष 82 लंगरों के आवेदन दिए हैं। 
  •  हरियाणा जाट आंदोलन के चलते साबलो से जुड़े कई लंगर संस्थाएं आवेदन नहीं कर पाई ।

विज्ञापन
Shri Amarnath Shrine Board received 82 langars applications
अमरनाथ यात्रा ( फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2016 के लिए श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (साबलो) ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के समक्ष 82 लंगरों के आवेदन दिए हैं। 

विज्ञापन


इसमें 77 आवेदन लंगर और अन्य पांच पब्लिक एड्रेस सिस्टम, नि:शुल्क मेडिकल कैंप, शू राक और क्लाक रूम (पवित्र गुफा के पास) के शामिल हैं। साबलो ने सेवादारों की पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया का विरोध किया है। उन्होंने बोर्ड के सामने आपत्ति दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन


साबलो के महासचिव राजन गुप्ता के अनुसार उनके पास देशभर से सेवादार लंगरों के लिए पहुंचते हैं। साबलो ऐसे सेवादारों को पेड पर लेती है। ऐसे में संभव नहीं हो सकता कि सभी की पुलिस वेरिफिकेशन करवाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने प्रधान, चेयरमैन और सचिव से सेवादारों के लिए स्वयं एफिडेविट भी मांगा है, इसका भी साबलो विरोध करती है। पिछले कुछ साल में बोर्ड ने लंगरों की संख्या में लगातार कटौती की है। 

बोर्ड के संयुक्त सचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि बोर्ड से कहा गया है कि अगर वे खुद से सेवादार दे सकते हैं तो साबलो दूसरे राज्यों के सेवादारों का प्रबंध नहीं करेगा। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल सकेगा। 


उन्होंने कहा कि हरियाणा जाट आंदोलन के चलते साबलो से जुड़े कई लंगर संस्थाएं आवेदन नहीं कर पाई हैं, जिन्हें सीधे तौर पर बोर्ड से आवेदन करने के लिए कहा गया है। बोर्ड को साबलो की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed