Amarnath Yatra: अब अगले साल बाबा बर्फानी देंगे दर्शन, 20 दिन पहले लगी यात्रा पर रोक; 28 अगस्त को छड़ी मुबारक
अमरनाथ यात्रा 2026 को ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव के चलते 9 अगस्त से चंदनवाड़ी और बालटाल दोनों मार्गों पर स्थगित किया जाएगा।
विस्तार
इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिवसीय पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा का समापन 28 अगस्त 2026 को पवित्र 'छड़ी मुबारक' के पूजन और आगमन के साथ होगा। यह यात्रा अनंतनाग जिले के चंदनवाड़ी मार्ग और गांदरबल जिले के बालटाल मार्ग से एक साथ शुरू हुई थी।
28 अगस्त को छड़ी मुबारक के साथ होगा समापन
इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। यात्रा का औपचारिक समापन 28 अगस्त 2026 को पवित्र छड़ी मुबारक के पूजन और आगमन के साथ होगा।
चंदनवाड़ी और बालटाल से शुरू हुई थी यात्रा
इस बार यात्रा अनंतनाग जिले के चंदनवाड़ी और गांदरबल जिले के बालटाल मार्ग से एक साथ शुरू हुई थी। अब तक 4.8 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
बारिश से प्रभावित हुए ट्रैक के संवेदनशील हिस्से
हाल में हुई बारिश के कारण यात्रा मार्ग के कुछ संवेदनशील हिस्सों में ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव की जरूरत महसूस हुई है। इन हिस्सों को सुरक्षित बनाने का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से किया जा रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में खराब मौसम की संभावना भी जताई है।
9 अगस्त से दोनों मार्गों पर यात्रा रहेगी स्थगित
इन परिस्थितियों को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 9 अगस्त 2026 से चंदनवाड़ी और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा स्थगित रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक की स्थिति और मौसम को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
28 अगस्त को पवित्र गुफा में पहुंचेगी छड़ी मुबारक
वहीं, यात्रा की धार्मिक परंपरा के अनुसार छड़ी मुबारक अपने पारंपरिक पहलगाम मार्ग से आगे बढ़ेगी और 28 अगस्त को पवित्र गुफा में पहुंचने के साथ यात्रा का औपचारिक समापन होगा।
मौसम और ट्रैक की स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर
कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।