{"_id":"5dad78bc8ebc3e939e4719bb","slug":"shortage-of-ips-cadre-officers-may-end-in-jammu-and-kashmir-preparations-to-bring-back-17-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में खत्म हो सकता है आईपीएस कैडर अफसरों का टोटा, 17 अफसरों को वापस लाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में खत्म हो सकता है आईपीएस कैडर अफसरों का टोटा, 17 अफसरों को वापस लाने की तैयारी
Mon, 21 Oct 2019 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस में अफसरों की कमी दूर हो जाएगी। अब तक जम्मू कश्मीर पुलिस कैडर के आईपीएस अधिकारी अपना जुगाड़ लगाकर डेपुटेशन ले लेते थे। पुलिस की कमान राज्य सरकार के पास होती थी। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद डेपुटेशन का जुगाड़ मुश्किल हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां यूटी कैडर लगेगा। ऐसे में डेपुटेशन पर चल रहे 17 अफसराें की वापसी हो सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो यूटी कैडर लागू होने के बाद अफसरों को किसी भी यूटी में भेजा जा सकता है। मौजूदा अफसरों को यहीं पर रखने पर तवज्जो दी जाएगी। लेकिन माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के हाथ कमान आने से बाहर से अफसरों को भेजा जाएगा। साथ ही जो अफसर डेपुटेशन लेकर राज्य से बाहर हैं। इनको भी वापस लाने की तैयारी है। एक माह बाद एक अफसर का डेपुटेशन खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
आईजी रैंक के अफसर गरीब दास जम्मू वापस आ जाएंगे। इसके अलावा भी 16 आईपीएस अफसर डेपुटेशन लेकर जम्मू-कश्मीर से बाहर हैं। जबकि इस समय जम्मू-कश्मीर कैडर के आईपीएस अधिकारियों की कुल संख्या 67 है। कुल स्वीकृत पद 80 हैं। लेकिन राज्य में 50 अफसर ही तैनात हैं।
विज्ञापन