फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shortage of doctors in jammu and kashmir

और रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं मरीज

Fri, 01 Aug 2014 03:11 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 03:11 AM IST
विज्ञापन
shortage of doctors in jammu and kashmir

जम्मू संभाग के राजोरी में डॉक्टरों की कमी के चलते आए दिन मरीजों की जान जा रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। डॉक्टर न होने की सूरत में मरीजों को जम्मू रेफर कर दिया जाता है और रास्ते में ही उनकी जान चली जाती है।

विज्ञापन


जिले में स्वास्थ्य विभाग सफेद हाथी साबित हो रहा है। इलाके के 7 लाख लोगों की सेहत राम भरोसे है। जिला अस्पताल सहित लगभग सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टरों की जबरदस्त किल्लत है, इस कारण मरीजों को मामूली इलाज के लिए भी राजोरी से जम्मू का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


जिले में 269 पदों में से 164 पद खाली पड़े हुए हैं। सबसे बुरा हाल आसपास के अस्पतालों का है। यहां एक से दो डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा है।

हर ब्लाक का एक जैसा हाल

shortage of doctors in jammu and kashmir

राजोरी के 6 ब्लाक स्वास्थ्य सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं। सुंदरबनी ब्लाक में उपजिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में मेडिकल आफिसर और डॉक्टरों के 37 पद खाली पड़े हैं। इनमें से अकेले उपजिला अस्पताल सुंदरबनी में ही 31 पोस्टें खाली हैं।

दरहाल ब्लाक में 33 में 24 पद खाली हैं। दरहाल और थन्नामंडी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में 12 पद खाली हैं। मांजाकोट ब्लाक में 16 में से 11 पद खाली पड़े हैं, ये हाल तब है जब यहां के विधायक तीन साल तक स्वास्थ्य मंत्री रहे।

कंडी ब्लाक में 33 पदों में से 27 खाली पड़े हैं। कंडी उपजिला अस्पताल में ही 26 में से 20 पद खाली पड़े हैं। कालाकोट ब्लाक में 33 में से 27 और कालाकोट कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में 18 में से 16 पद खाली पड़े हैं।

रेफरल सिस्टम में दम तोड़ रहे मरीज

shortage of doctors in jammu and kashmir

कालाकोट, दरहाल, कंडी, मांजाकोट आदि ऐसे अस्पताल हैं, यहां से मरीजों को राजोरी के जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को रेफर किया जा रहा है, लेकिन मरीजों को राजोरी के जिला अस्पताल में भी उपचार नहीं मिल रहा।

यहां से फिर जम्मू के मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। इस रेफरल सिस्टम के चक्कर में कई मरीज दम तोड़ रहे हैं। मरीजों को प्राथमिक उपचार न मिलने से वह बड़े अस्पताल तक पहुंचने में ही दम तोड़ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed