फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   shopper angry on link route in vaishno devi

वैष्णो देवी: कटड़ा-अर्द्धकुंवारी लिंक मार्ग पर दुकानदारों का भड़का गुस्सा, काम रुकवाया

Sun, 25 Sep 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 25 Sep 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
shopper angry on link route in vaishno devi
वैष्णो देवी - फोटो : File Photo
बाण गंगा के साथ लगते आर्मी कैंप के पास रविवार सुबह श्राइन बोर्ड की तरफ से नए मार्ग को जोड़ने के लिए लिंक मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन


इसे पुराने मार्ग के दुकानदारों ने बंद करवा दिया और निर्माण कार्य में लगीं मशीनों और मजदूरों को मौके से वापस भेज दिया।

रविवार सुबह श्राइन बोर्ड की तरफ से कटरा से अर्द्धकुंवारी तक बनाए गए नए मार्ग को बाण गंगा से सटे आर्मी कैंप के पास जोड़ने के लिए लिंक रोड का कार्य चल रहा था।

'किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगे लिंक मार्ग'

shopper angry on link route in vaishno devi
कटड़ा में लिंक मार्ग का काम रुकवाया - फोटो : Amar Ujala
इसी बीच वैष्णो देवी के पुराने मार्ग के दुकानदार प्रभात सिंह, करण सिंह, रमन सिंह, केवल सिंह, अर्जुन सिंह आदि वहां पहुंचे और लिंक रोड के निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। उन्होंने श्रमिकों को चेतावनी देकर मौके से सामान और मशीनें ले जाने को कहा।

करण सिंह का कहना है कि नए मार्ग से जोड़ने के लिए इस लिंक मार्ग को वे किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे। ऐसा होने पर प्राचीन मार्ग के सारे पड़ाव से यात्री वंचित हो जाएंगे और पुराने मार्ग क ा व्यवसाय पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इससे हजारों लोगों की रोजी-रोटी छिन जाएगी, जिसे दुकानदार कभी बर्दाश्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed