फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SHOPIAN ENCOUNTER SADDAM PADDAR WAS FORMER STONE PELTER AND CLOSE TO BURHAN

J&K: पत्थरबाज से खूंखार आतंकी बना था सद्दाम पाडर, बुरहान के करीबियों में से था एक

Sun, 06 May 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 06 May 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
SHOPIAN ENCOUNTER SADDAM PADDAR WAS FORMER STONE PELTER AND CLOSE TO BURHAN
SADDAM PADDER - फोटो : social media

रविवार सुबह शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल कमांडर सद्दाम पाडर सुरक्षा एजेंसियों की हिट लिस्ट में शुमार था। अपनी कई आतंकी गतिविधियों के कारण वो पिछले कई सालों से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर चल रह था।

विज्ञापन


हिजबुल कमांडर बुरहान वानी द्वारा साझा की गई उस तस्वीर को याद कीजिए जिसमें सेना की वर्दी में 11 आतंकी नजर आ रहे थे। पाडर ही अब इकलौता सक्रिय आतंकवादी था। पाडर के अलावा, फोटो में दिख रहा तारिक पंडित भी जिंदा है, मगर उसने प्रेमिका के कहने पर आत्मसमर्पण कर दिया था और वह फिलहाल जेल में है।
विज्ञापन


पाडर का ताल्लुक किसान परिवार से है। पाडर ने बीच में ही स्कूल की पढ़ाई छोड़कर 2015 में आतंकवाद की राह पकड़ ली थी। वो पहले लश्कर-ए-तोयबा का सदस्य था लेकिन बाद में वो हिजुबल में शामिल हो गया। जाकिर मूसा के कश्मीर के हिजुबल कमांडर चीफ का पद छोडऩे के बाद उसका नाम अगले हिजबुल चीफ के तौर पर लिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर बाद में नाइकू को हिजबुल के कश्मीर ऑपरेशन की जिम्मेदारी सौंप दी गई। पाडर  ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है लेकिन उसे एक ‘चालाक’ आतंकवादी माना जाता है। वो उन चंद लोगों में शामिल था जिस पर बुरहान वानी भरोसा करता था। हिजुबल भी उसे खास तवज्जों देता था।

सद्दाम काफी खूंखार आतंकी माना जाता था 
सूत्रों की मानें तो अपने एक के बाद एक करीबियों के मारे जाने के बाद सद्दाम सुरक्षाबलों से बदला लेने के लिए और खूंखार बन चुका है। बुरहान के मारे जाने के बाद बौखलाए पाडर ने कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया।


साल 2017 कश्मीर के रहने वाले सेना के टीए जवान इरफान डार की मौत के पीछे भी सद्दाम का नाम सामने आया था। वो ज्यादातर दक्षिणी कश्मीर में ही सक्रिय रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed