{"_id":"5fe6d2ec348be73cf675c3b8","slug":"shopian-encounter-kanigam-shoipan-encounter-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां मुठभेड़ः दो आतंकियों का हुआ खात्मा, दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां मुठभेड़ः दो आतंकियों का हुआ खात्मा, दो जवान घायल
Sat, 26 Dec 2020 11:36 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार शाम शुरू हुई आतंकियों से मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। ऑपरेशन में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। एहतियातन जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है।
विज्ञापन
इमाम साहिब के कनिगाम गांव में शुक्रवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा। इस दौरान घेरा सख्त होता देख सेब के बगान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
कुछ देर की फायरिंग के बाद दूसरी ओर से फायरिंग आनी बंद हो गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सभी प्रवेश व निकास द्वार को सील कर दिया। साथ ही फ्लड लाइट भी लगा दी, ताकि आतंकी भाग न निकलें। देर रात आतंकियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की, इसके बाद दोबारा मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली।
विज्ञापन
इसके बाद शनिवार सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान एक अन्य आतंकी को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों की पहचान आसिफ अहमद लोन निवासी शोपियां और ओवैसे फारूक निवासी अवंतीपोरा पुलवामा के रूप में हुई है।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि कल(शुक्रवार) रात विशिष्ट इनपुट पर शोपियां में एक ऑपरेशन शुरू किया गया था। सेना के दो जवान कल रात घायल हुए थे। इस ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। मारे गए आतंकी अल-बदर के थे, ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।
यह भी पढ़ेंः ममता-महबूबा और कांग्रेस को पीएम ने कुछ ऐसे घेरा, साथ ही समझिए शाह की बातों का सार