फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shivsena dogra front, protest

Jammu News: बैकडोर से नियुक्तियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 08 Oct 2023 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 08 Oct 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
shivsena dogra front, protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। डोगरा फ्रंट शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैक डोर से की गई 2.50 लाख नियुक्तियों के खिलाफ जम्मू शहर में विरोध रैली निकाली। इस दौरान गुप्ता ने आरोप लगाया कि 2.50 लाख बैक डोर नियुक्ति का साफ मतलब है कि योग्य युवाओं को धोखा दिया गया और जम्मू-कश्मीर का प्रशासन अयोग्य लोगों से भरा गया।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इन लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए और इन्हें नौकरियों से हटाया जाना चाहिए। साथ ही नौकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित कर योग्यता के आधार पर पद भरे जाने चाहिए। मौके पर पार्टी के आशीष, आशु, राहुल, किशोर, प्रेम, कालू, अभिषेक, अतुल्य, विकास, सीमा समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


पीएचई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जताई नाराजगी

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जल शक्ति विभाग (पीएचई) के कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया। इस दौरान बलविंदर राज, वरुण शर्मा, राजेश जम्वाल, प्रकाश चंद, मो. मुश्ताक आदि मौजूद रहे। बैठक में दैनिक कर्मचारियों और स्थायी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने कहा कि उन्होंने 6 माह पूर्व विभाग के आयुक्त सचिव ने आश्वासन दिया था कि उनकी समस्याओं का निदान करा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। पीएचई संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने पदोन्नति नियम में शीघ्र संशोधन करने और कर्मचारियों की रुकी पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed