फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   shivling melt in amarnath cave

अमरनाथ यात्रा: अंतर्धान हुए बाबा बर्फानी, ग्लोबल वार्मिगिं का असर

Fri, 15 Jul 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 15 Jul 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
shivling melt in amarnath cave
- फोटो : Amar Ujala

बाबा बर्फानी अंतर्धान हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो वीरवार शाम तक पवित्र हिमलिंग लुप्त हो चुका था। केवल आधार पर कुछ बर्फ अभी भी है। दो जुलाई को शुरू हुई 48 दिन की अमरनाथ यात्रा को अभी 13 दिन ही हुए हैं। वीरवार को दर्शन करने वाले श्रद्घालुओं और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सूत्रों ने यह जानकारी दी। बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी ने इस बाबत अनभिज्ञता जाहिर की है। 

विज्ञापन


ग्लोबल वार्मिगिं के चलते इस साल हिमलिंग पूर्णाकार ग्रहण नहीं कर सका था। यात्रा मार्ग पर भी हर साल जैसी बर्फ नहीं थी। 14 हजार पांच सौ फुट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा ग्लोबल वार्मिगिं के असर से अछूती नहीं रही है। गुफा पर बढ़ते तापमान के चलते पिछले कुछ सालों से लगातार ऐसा हो रहा है कि रक्षा बंधन पर यात्रा की समाप्ति से पहले ही पवित्र हिमलिंग लुप्त हो जाता है। 
विज्ञापन


वर्ष 2006 में तो श्रद्घालुओं का पहला जत्था पहुंचने से पहले ही बाबा बर्फानी लुप्तप्राय हो चुके थे। तब श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने एक अध्ययन भी कराया था। विशेषज्ञों की टीम ने पवित्र गुफा तथा आस पास के इलाकों के मौसम में हो रहे परिवर्तन और उसके कारणों का अध्ययन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार शिवलिंग का आकार लगभग दस फुट था

shivling melt in amarnath cave

इस बार अमरनाथ यात्रा की शुरुआत में ही पवित्र शिवलिंग का आकार कम था। प्रथम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने बताया था कि शिवलिंग लगभग दस फुट का है। ऐसे में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी जल्दी अंतर्धान हो जाएंगे। 

कश्मीर में भड़की हिंसा के चलते यात्रा में आई बाधा के लिए वे पाकिस्तान को कोस रहे हैं। देशभर से लाखों की तादाद में आने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में अभी भी कोई कमी नहीं है। श्राइन बोर्ड द्वारा दो जुलाई से शुरू की गई यात्रा 18 अगस्त तक जारी रहेगी। पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों का कहना है कि इस बार बाबा बर्फानी के दरबार में तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। 

अमृतसर के गौरव, विपिन, पवन और सूरज ने बुधवार को जब दर्शन किए तब हिमलिंग का आकार एक फुट से भी कम था। दो दिन पहले दर्शन करने वाले भोपाल के तरुण गुप्ता के मुताबिक तब आकार डेढ़ फुट के लगभग था। उन्होंने बताया कि पवित्र गुफा के बाहर तापमान ज्यादा है। तेज धूप से दोपहर के समय गर्मी महसूस हो रही थी। 
कब-कब अंतर्धान हुए बाबा
2015 : यात्रा समाप्ति से तीन सप्ताह पहले
2013 :  यात्रा संपन्न होने से एक महीना पहले
2011 : यात्रा संपन्न होने से दस दिन पहले
2006 : श्रद्धालुओं के पहले जत्थे के पवित्र गुफा में पहुंचने से पहले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed