फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shiv Khodri Pilgrims

Jammu News: बेखौफ होकर शिवखोड़ी पहुंचें श्रद्धालु, सुरक्षा कर्मी किए तैनात

विज्ञापन
Shiv Khodri Pilgrims
जिला विकास परिषद सदस्य केवल कृष्ण।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। तहसील के शिवखोड़ी धाम में फिर से चहल-पहल शुरू होने लगी है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पैदा होने पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी देखी गई थी। जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य केवल कृष्ण ने पयटकों व श्रद्धालुओं से अपील की है कि बेफिक्र होकर बोले बाबा के दर्शन करने के लिए शिवखोड़ी में पहुंचें।
श्रद्धालुओं की संख्या कम होने का असर रनसु बाजार में काम करनेवाले दुकानदारों के साथ घोड़ा-पिट्ठू व पालकी वालों पर भी पड़ा है। घोड़ा चालक विपन सिंह व नीटू कुमार ने बताया कि जब से माहौल खराब हुआ है, यात्रा में भारी गिरावट हुई है। घोड़े के लिए इस समय दाना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। हम चाहते हैं कि पाकिस्तान के साथ अब आरपार की लड़ाई होनी चाहिए। हम सब लोग भारतीय सेना के साथ हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की रात्रि जनता को संबोधित करेंगे। वह जो भी फैसला लेंगे, सब भारतवासी उनका समर्थन करते हैं। वहीं रनसु ए के डीडीसी सदस्य केवल कृष्ण ने कहा कि श्रद्धालु शिवखोड़ी में पहुंचें, उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने हर जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed