फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shiv katha, samba

शिव की रस धारा में डुबकी लगाने से मिलता है आनंद : जयंती

Thu, 17 Aug 2023 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 17 Aug 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
shiv katha, samba
दिव्य ज्योति संस्थान की ओर से पांच दिवसीय श्रीशिव कथा का आगाज
विज्ञापन

श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या ने संगत को प्रवचनों से किया निहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। शिव समस्त प्राणियों का विश्राम स्थल हैं। अनंत तापों व पापों से उद्विग्न होकर विश्राम के लिए प्राणी जहां शयन करें बस उसी सर्वभूत सत्ता को शिव कहते हैं। शिव की रस धारा में डुबकी लगाकर ही मन शीतल और आनंद की अनुभूति करता है। यह ज्ञान श्री आशुतोष महाराज की शिष्या जयंती भारती ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में आरआर रिजॉर्ट शुरू हुई पांच दिवसीय श्री शिव कथा के पहले दिन संगत को दिया।

उन्होंने बताया कि मनसे विकारों की मलिनता मिटती है। मानव के मन में प्रकाश प्रगट होता है। प्रभु की कथा प्रभु से मिलाने के लिए एक सेतु का कार्य करती है। इसी सेतु पर चलकर ही भक्त भगवान के दर्शन को सदा से ही प्राप्त करते रहे हैं। आज के अज्ञान अंधकार में भटक रहे मानव समाज को ब्रह्म ज्ञान की परम आवश्यकता है। तभी मानव दानवता की खाइयों से निकलकर देवत्व को प्राप्त करता है। कथा के दौरान साध्वियों ने शिव महिमा में सुंदर भजन किया गया। प्रभु की पावन आरती के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। इस मौके पर अशोक सिंह, गीता सिंह, डॉ. राम सिंह, शिव चरण, बलवान सिंह संब्याल, कैप्टन सूरत सिंह, रणजीत सिंह काटल, सुषमा संब्याल, अशोक शर्मा और राकेश महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed