फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shifting hospital alhnoor

Jammu News: कुछ यूनिटें पुराने अस्पताल में ही रखी जाएं

विज्ञापन
shifting hospital alhnoor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। कस्बे के मुख्य बाजार में उप जिला अस्पताल सुंगल मोड़ में 26 करोड़ की नवनिर्मित सौ बेड की इमारत में शिफ्ट करने पर स्वास्थ्य विभाग की समय सीमा जारी करने और स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होने पर कस्बे के दुकानदारों और विभिन्न संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि पुराने अस्पताल में ही कुछ यूनिटों को स्थानांतरित नहीं किया जाए। ताकि अस्पताल स्थानांतरित होने से दुकानदारों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
सनद रहे कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने पिछले दिनों नए अस्पताल की इमारत का निरीक्षण करके बीएमओ को एक मार्च को ओपीडी शुरू करने के निर्देश जारी किए थे। इस पर सभी यूनिटों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। जिसपर मुख्य बाजार में दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

दुकानदार बंटी शर्मा ने बताया कि मुख्य बाजार में अस्पताल होने से आसपास के दुकानदारों की रोजीरोटी चलती है। मगर अब अस्पताल के नई इमारत में शिफ्ट होने पर सीधा असर यहां दुकानदारों और व्यापारियों पर होगा। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि कुछ यूनिटों को यहीं रहने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया मुख्य बाजार में के अस्पताल में हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं और बड़ी मात्रा में इमारत की क्षमता है, ऐसे में विभाग को शिशु और महिला यूनिटों को यहीं रहने दिया जाना चाहिए।
कवि राज ने बताया कि मुख्य बाजार के अस्पताल से कई दुकानदारों और व्यापारियों का पालन पोषण होता है। इस पर प्रशासन को कुछ यूनिटों को यहीं से चलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बच्चों और महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधाएं यूनिटों को यहीं रख कर चलना चाहिए।

विकास कुमार ने बताया कि अस्पताल शिफ्ट होने पर बाजार का व्यापार काफी प्रभावित होगा। स्वास्थ्य विभाग को इसी अस्पताल से कुछ यूनिटों का संचालन करना चाहिए, ताकि बाजार भी प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed