{"_id":"628cad037a138a687b066bfb","slug":"sheikh-abdullah-portrait-removed-from-police-medal-also-renamed-as-jammu-kashmir-police-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: पुलिस मेडल से शेख अब्दुल्ला का चित्र हटाया, नाम बदलकर जम्मू-कश्मीर पुलिस मेडल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: पुलिस मेडल से शेख अब्दुल्ला का चित्र हटाया, नाम बदलकर जम्मू-कश्मीर पुलिस मेडल किया
Tue, 24 May 2022 03:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 24 May 2022 03:31 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पुलिस जवानों को मिलने वाले मेडल से शेर-ए-कश्मीर शेख अब्दुल्ला का नाम हटाने के बाद अब उनका चित्र भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
sheikh abdullah (File)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बहादुरी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर के पुलिस जवानों को मिलने वाले मेडल से शेर-ए-कश्मीर शेख अब्दुल्ला का नाम हटाने के बाद अब उनका चित्र भी हटा दिया गया है। सोमवार को प्रदेश के गृह सचिव आरके गोयल की ओर से यह आदेश जारी किया गया।
आदेश में कहा गया है कि मेडल के एक हिस्से से शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के चित्र को हटा दिया गया है। अब मेडल के एक तरफ राष्ट्रीय चिह्न और दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर का चिह्न होगा। इसमें शौर्य तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए मिलने वाले पुलिस मेडल शामिल हैं।
आदेश में जम्मू कश्मीर पुलिस मेडल योजना के पैरा 4 में संशोधन करके नए प्रावधान के तहत शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के चित्र को हटाया गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जनवरी 2020 में जम्मू कश्मीर के पूर्व प्रधानमंत्री और नेकां के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के नाम से शेर-ए-कश्मीर पुलिस मेडल का नाम बदल दिया था।