फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sheikh Abdullah and Martyr's Day holidays canceled in new Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर विलय दिवस के दिन अब होगी छुट्टी, खत्म हुआ शेख अब्दुल्ला जयंती पर अवकाश

Sat, 28 Dec 2019 09:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
Sheikh Abdullah and Martyr's Day holidays canceled in new Jammu and Kashmir
Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला

नए जम्मू-कश्मीर में शेख अब्दुल्ला की जयंती तथा शहीदी दिवस की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। काफी समय से जम्मू संभाग के लोगों की ओर से मांग की जा रही महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी की घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन विलय दिवस पर अवकाश की घोषणा कर दी गई है। 

विज्ञापन


छुट्टियां रद करने तथा नए छुट्टी को शामिल करने से आने वाले दिनों में सियासत गरमा सकती है। छुट्टियां खत्म किए जाने से नेकां तथा अन्य विपक्षी दल आंदोलन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उप राज्यपाल प्रशासन की ओर से शुक्रवार की शाम को जारी किया गया। इसमें 13 जुलाई की शहीदी दिवस तथा पांच दिसंबर की शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के जन्मदिन पर अवकाश रद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही विलय दिवस पर 26 अक्तूबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है। 2019 के लिए घोषित की गई छुट्टियों में पूरे प्रदेश में 28 दिन का अवकाश था। नए साल के लिए जारी सूची में 27 दिन का अवकाश होगा। कश्मीर व जम्मू संभाग की छुट्टियों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। 

लेकिन स्थानीय छुट्टियों की संख्या घटकर आठ रह गई है। क्योंकि पहले लद्दाख की छुट्टियों को लेकर इसकी संख्या 12 थी। प्रतिबंधित छुट्टियों में भी किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

छुट्टियों की संख्या घटकर 46 हुईं
लद्दाख की स्थानीय छुट्टियां हटाए जाने से अब कुल छुट्टियों की संख्या 46 रह गई है। वर्ष 2019 में कुल 51 छुट्टियों की सूची जारी की गई थी। इसमें गजटेड छुट्टियां 28, कश्मीर संभाग की चार, जम्मू संभाग की तीन, स्थानीय-12 तथा प्रतिबंधित छुट्टियां चार थीं। वर्ष 2020 के लिए जारी सूची में गजटेड छुट्टियां 27, कश्मीर संभाग की चार, जम्मू संभाग की तीन, स्थानीय-04 तथा प्रतिबंधित छुट्टियां चार हैं।

आदेश जारी होते ही सोशल मीडिया से लेकर हर ओर चर्चा
शाम को अवकाश सूची जारी होते ही जम्मू से लेकर कश्मीर तक सभी जगह इसकी चर्चाएं शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर भी पक्ष-विपक्ष में तर्क रखे जाने लगे। किसी ने फैसले को सराहा तो किसी ने सरकार के फैसले की आलोचना की।


नेकां-कांग्रेस फैसले के विरोध में तो भाजपा-पैंथर्स ने किया स्वागत
मुर्मू प्रशासन के छुट्टियों से संबंधित फैसले का कुछ राजनीतिक दलों ने स्वागत किया तो कुछ ने तीखी आलोचना। भाजपा व पैंथर्स का कहना है कि इस फैसले से राष्ट्रवादी भावना प्रबल होगी। जम्मू ही नहीं बल्कि कश्मीर के लोग भी खुश होंगे। नेकां व कांग्रेस ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed