फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sheikh Abdulla's name removed from police medal in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः वीरता पुरस्कार से हटा शेख अब्दुल्ला का नाम, सरकार के कदम पर मचा सियासी घमासान

Mon, 27 Jan 2020 09:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 Jan 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Sheikh Abdulla's name removed from police medal in jammu kashmir
पुलिस मेडल का नाम अब जम्मू कश्मीर पुलिस मेडल होगा - फोटो : सोशल मीडिया

वीरता और सराहनीय कार्यों के लिए दिए जाने वाले पुलिस मेडल का नाम अब जम्मू कश्मीर पुलिस मेडल होगा। इससे पहले यह अवार्ड शेर ए कश्मीर पुलिस मेडल के नाम से दिए जाते थे। बता दें कि शेर ए कश्मीर पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के पिता शेख अब्दुल्ला को कहा जाता है। शेख अब्दुल्ला के संदर्भ में ही यह नाम था। जिसे गृह विभाग ने बदल दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस को मिले अवार्ड के दौरान यह बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

 
इससे पहले सरकारी छुट्टियों में से भी शेख अब्दुल्ला के जन्मदिवस की छुट्टी को खत्म कर दिया गया था। इस बारे में पूर्व डीजीपी एमएम खजूरिया का कहना है कि वह इस पर कोई टिप्पणी तो नहीं करना चाहते, लेकिन इतना जरूर है कि नाम से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेडल बहादुरी और सराहनीय कार्य के लिए मिलता है। ऐसे में क्या फर्क पड़ता है कि किसके नाम से है। वर्ष 2001 में सरकार ने आदेश जारी कर शेर ए कश्मीर पुलिस मेडल का नाम रखा था। जो बाद में वक्त-वक्त पर संशोधित होता रहा।  
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस ने बताया बदले की कार्रवाई
नेशनल कांफ्रेंस ने पुलिस पदकों का नाम बदले जाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना के तहत की गई है। इसके सहारे इतिहास को विकृत किया जा रहा है। नेकां के जिलाध्यक्ष पीर अफाक अहमद ने एक बयान में कहा कि शेख अब्दुल्ला का व्यक्तित्व सभी तरह की राजनीति से ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed