फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shatdown

मरम्मत के चलते कल से दस तक गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
shatdown
जम्मू। मरम्मत कार्य के चलते संभाग में कई स्थानों पर पांच फरवरी से 10 फरवरी तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में जेपीडीसीएल जम्मू के मुख्य अभियांत वितरण की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत घो मन्हासा, मढ़, गजनसू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सात फरवरी को सुबह 10 बजे से 10.30 बजे और दोपहर तीन से 3.30 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसी तरह गंगून, फालोरी, करलूप, शहजादपुर, चोवाना चौक और उसके आसपास के इलाकों में सात फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मेडिकल कॉलेज, बख्शीनगर, राजपुरा, गुड़ा, रिहाड़ी , सरवाल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पांच फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी। रूपनगर, लोअर रूप नगर, हाउसिंग कॉलोनी, चिनौर, दुर्गा नगर, बूटा नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति चार फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी। रघुनाथ बाजार, रेजीडेंसी रोड, वजारत रोड, कनक मंडी, राजिंदर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पांच फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

बड़याल ब्राह्मण और उसके आसपास के क्षेत्रों में पांच, सात और आठ फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। छन्नी हिम्मत, छन्नी रामा, विधाता नगर, चौआदी के कुछ हिस्सों, मार्बल मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सात फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेगी। सुहागपुर, कोटली, जबोवाल, अरनिया के भाग, त्रेवा और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति चार और सात फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी। बिश्नाह, बंधूरख, कुंजवानी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आठ फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लल्यान, स्लेहड़ और आसपास के क्षेत्रों में छह और नौ फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। लैंगर, ग्रेटर जम्मू और उसके आसपास के इलाकों में चार फरवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संगलदान, ठठरका और धरम आदि को बिजली आपूर्ति 06 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। पांच, सात, नौ और 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मंडल, चटरू, दच्छन, पड्डर, दूल, मचैल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed