{"_id":"a811bf271c1f5c9cecd8022392007abd","slug":"sharp-pulls-at-tehsil-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के कार्यालय पर खींचतान तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के कार्यालय पर खींचतान तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 19 Sep 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर सब डिवीजन में मंजूर की गई मढ़ीन तहसील के कार्यालय की खींचतान तेज होती जा रही है। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे छन्नी इलाके में विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मढ़ीन तहसील का मुख्यालय बनाते समय प्रशासन को यह ध्यान में रखना होगा कि पूरी तहसील का केंद्रीय स्थल कौन सा है और सभी गांवों के लोग आसानी से मुख्यालय तक पहुंच पाएं। प्रदर्शनकारियों में शामिल नायब सरपंच केआर रैणा के साथ ओम प्रकाश, ज्ञान चंद और बाबू राम ने कहा कि मढ़ीन तहसील के अधीन नब्बे गांव आते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में मढ़ीन तहसील मुख्यालय तहसील के मध्य स्थल पर बनाया जाना चाहिए। इसमें यह भी ध्यान रखना होगा कि आम लोग आसानी से मुख्यालय पहुंच सकें। पर्याप्त सड़क संपर्क और निकटतम स्थल ही कार्यालय बनाने की कसौटी होनी चाहिए। पिछले दिनों प्रशासन ने जहां पर कार्यालय शुरू करने का प्रयास किया वह किसी भी सूरत में कसौटी पर खरा नहीं उतरता है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल तेजराम, फकीर चंद, रामपाल, पवन कुमार, कालीदास, बन्न, लडो़ली, दनोह, मंग्तियां, मीरपुर, बल्लन बाला, किशनपुर इत्यादि मौजूद रहे।