फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sharda university missing kashmiri student joins islamic state of jammu kashmir militant group

शारदा यूनिवर्सिटी से लापता कश्मीरी छात्र आइएसजेके में शामिल, दिल्ली से हुआ था गायब

Sat, 03 Nov 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 03 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
sharda university missing kashmiri student joins islamic state of jammu kashmir militant group
ehtisham bilal - फोटो : फाइल
बीते छह दिन से लापता शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र एहतेशाम बिलाल की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में वह एसाल्ट राइफल लिए इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर (आइएसजेके) संगठन के आतंकी के तौर पर नजर आ रहा है। इसके साथ ही उसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। इन दोनों की जांच में सुरक्षा एजेंसी जुटी हुई हैं।   
विज्ञापन


गौरतलब है कि एहतेशाम बिलाल श्रीनगर के खानयार का निवासी है और वह उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र है। वह 28 अक्तूबर को दिल्ली में रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया था। गुरूवार को श्रीनगर की प्रेस कॉलोनी में एहतिशाम के पिता बिलाल अहमद सोफी के साथ-साथ उनके परिजन इकट्ठे हुए और छात्र की बरामदगी की मांग पर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन


एहतिशाम के पिता ने बताया कि 28 अक्तूबर को उनकी एहतेशाम से बात हुई थी। उसने कहा था कि वह दिल्ली घूमने के लिए आया है। पिता के अनुसार एहतेशाम से जब उन्होंने पूछा कि वह कहां-कहां गया, तो उसने बताया कि वह उनको कैंपस पहुंच कर फोटो भेजेगा। करीब 6 बजे फिर एहतेशाम को कॉल की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आया और तबसे उसकी कोई भी खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed