मुफ्ती को जनता परिवार में शामिल करने आए शरद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव शनिवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से मिलने जम्मू पहुंचे। दोनों ने साथ में लंच किया और कई अहम पहलुओं पर चर्चा की। माना जा रहा है कि जनता परिवार के विस्तारीकरण के उद्देश्य से शरद यादव मुफ्ती से मुलाकात करने पहुंचे हैं।
अमर उजाला से उन्होंने बताया कि मुफ्ती से हर पहलु पर बात हुई है, लेकिन इसका खुलासा वे रविवार को करेंगे। उनका कहना है कि मुफ्ती मोहम्मद सईद से उनके 20-25 साल पुराने संबंध हैं। इन्हीं संबंधों के कारण उनसे मुलाकात करने पहुंचे हैं। उनका कहना था कि इस मुलाकात के पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है।
शरद यादव रविवार को दिल्ली लौट जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 1989 की जनता दल सरकार में शरद यादव और मुफ्ती मोहम्मद सईद दोनों मंत्री थे।
सबको साथ लेने की कोशिश: शदर यादव
शरद यादव का कहना था कि जम्मू-कश्मीर में जनता परिवार का एक सीमित दायरा है। पर उनका प्रयास है कि क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन कर जनता परिवार का दायरा बढ़ाया जाए।
यादव ने बताया कि मुफ्ती ने उन्हें दिल्ली में रात्रिभोज पर आमंत्रित किया था, पर संसदीय सत्र के चलते वे नहीं जा पाए थे। अब वे उनसे मिलने जम्मू पहुंचे हैं। जनता परिवार के संबंध में पूछे जाने पर उनका कहना था कि हमने सबको साथ लाने की कोशिश की है।
यह मुश्किल काम है। कितने समय तक यह चल सकेगा, यह कह पाना मुश्किल है पर इस प्रयास का इकलौता मकसद भाजपा से लड़ना और भाजपा का सफाया करना है।
वो देश भर में भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों को साथ लाने और एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं।