{"_id":"5ada25804f1c1be2798b550b","slug":"shahid-afridi-kathua-rape-case-video-conferencing-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में उड़ी शाहिद आफरीदी के वीडियो कांफ्रेंसिंग की अफवाह, 4 घंटे ठप रही इंटरनेट सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में उड़ी शाहिद आफरीदी के वीडियो कांफ्रेंसिंग की अफवाह, 4 घंटे ठप रही इंटरनेट सेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी
- फोटो : file photo
श्रीनगर समेत कश्मीर के कई संवेदनशील इलाकों में शुक्रवार को करीब चार घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गईं। कठुआ रेप मामले में प्रदर्शन और हिंसा के चलते यह कदम उठाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनों और अफवाह को ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया था।
विज्ञापन
अफवाह यह भी थी कि कठुआ रेप मामले को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से श्रीनगर की जामिया मस्जिद में लोगों को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इसी के चलते प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं स्थगित करने का फैसला लिया होगा। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
श्रीनगर में जुमे की नमाज से पूर्व करीब साढ़े ग्यारह बजे इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गईं। किसी को नहीं पता था कि इंटरनेट क्यों बंद किया गया। इसके अलावा दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर के कई संवेदनशील इलाकों में भी इंटरनेट स्पीड कम कर दी गई। अपराह्न तीन बजे के बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई।
विज्ञापन