{"_id":"6396bdd1b747600f98545c11","slug":"shah-rukh-khan-visit-katra-mata-vaishno-devi-month-before-pathan-film-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: फिल्म 'पठान' के रिलीज होने से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अभिनेता शाहरुख खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shah Rukh Khan: फिल्म 'पठान' के रिलीज होने से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अभिनेता शाहरुख खान
Mon, 12 Dec 2022 11:11 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:11 AM IST
सार
शाहरुख खान रविवार देर रात माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अगले महीने रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
Shah Rukh Kahn in Katra
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान रविवार देर रात माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अगले महीने रिलीज होने जा रही है। इससे पहले वह दो दिसंबर को मक्का भी गए थे।
विज्ञापन
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि मां वैष्णों देवी मंदिर का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने काले रंग की हुडी पहनी है और उन्होंने अपना सिर ढंक रखा है। उनका चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन अभिनेता के साथ चल रही सिक्योरिटी की वजह से दावा किया जा रहा है कि वह शाहरुख खान ही हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर काफी समय से बॉलीवुड की फिल्मों के विरोध में बायकॉट अभियान भी चल रहा है। ऐसे में शाहरुख खान का मां वैष्णों के दरबार में हाजिरी लगाना मायने रखता है।
विज्ञापन