फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shah Nawaz Ready For war Against Pakistan

Jammu News: फिर से जंग के मैदान में उतरने को तैयार शाह नवाज

विज्ञापन
Shah Nawaz Ready For war Against Pakistan
पौनी निवासी शाह नवाज।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद सेवानिवृत्त सैनिक पाकिस्तान के साथ जंग लड़ने को तैयार हैं। जज्बा भी ऐसा कि खुद फील्ड फ्रंट पर मैदान में उतर कर दुश्मन को नाकों चने चबाना चाहते हैं।
कस्बे के माड़ी नाला पंचायत के गांव कल्हाड़ निवासी सेवानिवृत्त सैनिक मोहम्मद शाह नवाज ने बताया कि उन्हें 24 साल देश की सेवा करने का मौका मिला। वह सेना में बतौर इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल इंजीनियर तैनात थे। आठ महीने पहले ही सेनानिवृत्त हुए हैं। जिस तरह से पहलगाम में निहत्थे सैलानियों को आतंकियों ने निशाना बनाया है, वे बर्दाश्त से बाहर है। वह जंग के मैदान में उतर कर अब पाकिस्तान के साथ लड़ना चाहते हैं। अगर उन्हें लड़ने की अनुमति नहीं मिलती है तो वह अपने अनुभव साझा करने के लिए तैयार हैं ताकि भारतीय सेना रणनीति के तौर पर पाकिस्तान को धूल चटा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर छह महीने के दौरान कायराना हमले करता है। पहले शिवखोड़ी से लौट रहे मासूम निहत्थे यात्रियों को कंडा क्षेत्र में निशाना बनाया था। उसके बाद पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों की हत्या की गई। उन्होंने हर नागरिक से अपील की है कि देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर हमेशा खड़ा रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed