{"_id":"5c483995bdec2273910067fa","slug":"shah-faesal-seeks-small-donations-keeps-his-strategy-under-wraps-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आईएएस शाह फैसल ने शुरू किया कश्मीर में ‘स्वच्छ राजनीति’ के लिए अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व आईएएस शाह फैसल ने शुरू किया कश्मीर में ‘स्वच्छ राजनीति’ के लिए अभियान
Wed, 23 Jan 2019 03:23 PM IST
Priyesh Mishra
भाषा, जम्मू-कश्मीर
भाषा, जम्मू-कश्मीर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 23 Jan 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
शाह फैसल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने जम्मू कश्मीर में ‘स्वच्छ राजनीति और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन’ के लिए चंदा जुटाने का अभियान बुधवार को शुरू किया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के 2010 बैच के टॉपर ने कहा कि बदलाव के लिए यह लोगों का आंदोलन है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू कश्मीर में स्वच्छ राजनीति और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए इस यात्रा का हिस्सा बनें। छोटे से दान से शाह फैसल को सहयोग करें।’’ इस महीने की शुरुआत में सरकारी सेवा से इस्तीफा देने वाले फैसल ने दान के लिए एक बैंक खाता नंबर दिया है और कहा है कि लोग ई-वॉलेट के जरिए भी पैसा दे सकते हैं।
फैसल ने कश्मीर में कथित हत्याओं और इन मामलों में केंद्र की ओर से गंभीर प्रयास नहीं करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका इस्तीफा हिंदूवादी ताकतों द्वारा करीब 20 करोड़ भारतीय मुस्लिमों के हाशिये पर धकलने और इसके चलते उनके दोयम दर्जे का हो जाने, जम्मू कश्मीर राज्य की विशेष पहचान पर कपटपूर्ण हमलों तथा भारत में अति-राष्ट्रवाद के नाम पर असहिष्णुता एवं नफरत की बढ़ती संस्कृति के खिलाफ है।
विज्ञापन
फैसल ने यह स्पष्ट किया था कि वह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि वह अब तक किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। अटकलें हैं कि वह एक नयी राजनीतिक पार्टी का गठन कर सकते हैं।