{"_id":"917c9d8c800dcbd8a280dfd848fd9525","slug":"sez-in-udhampur-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Jun 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के बाद अब उधमपुर जिले को भी उद्योगों के मामले में मजबूत करने की कवायद होने लगी है। इसके लिए सरकार ने बाकायदा औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उद्योग और वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गंगा ने कहा कि जम्मू के अलावा उधमपुर में औद्योगिक क्षेत्र बनने से जहां निवेश के नए रास्ते खुलेंगे और बाहरी राज्यों से निवेशक इस तरफ आकर्षित होंगे, वहीं स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उधमपुर के विधायक एवं वित्तीय राज्यमंत्री पवन कुमार गुप्ता जिले में औद्योगिक क्षेत्र निर्माण के लिए विशेष रूप से प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने उद्योग मंत्री गंगा को विशेष तौर पर उधमपुर आमंत्रित कर इस संबंध में कदम उठाने की अपील की। उद्योग मंत्री के साथ उनकी विभागीय टीम के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। मंत्री ने टीम को इस संबंध में योजना बनाकर प्रस्ताव पेश करने को कहा, ताकि उस पर आवश्यक कदम जल्द उठाए जा सकें।
विज्ञापन
गंगा ने माना कि उधमपुर के विकास और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए उद्योगों का विकास करना होगा। सरकार जम्मू के अलावा संभाग के अन्य जिलों में भी इसे लेकर प्रयासरत है। उल्लेखनीय है कि जम्मू में औद्योगिक क्षेत्र के लिए आवश्यक जमीन न होने के कारण अब सरकार अन्य जिलों में जमीन तलाश कर रही है।
सरकार ने ‘लैंड बैंक’ तैयार करने का भी प्रयास शुरू किया है, ताकि उद्यमियों को आवश्यक सुविधाओं के साथ प्लाट मुहैया करवाए जा सकें ।