फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Severe cold in Kashmir

श्रीनगर और गुलमर्ग में पांच साल में सबसे सर्द रात बीती

Sat, 14 Jan 2017 08:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 14 Jan 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
Severe cold in Kashmir
snowfall - फोटो : PTI
रियासत में गिरते पारे से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित विश्व विख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग में शुक्रवार की रात बीतेे पांच साल की सबसे सर्द रात बीती। डल झील सहित विभिन्न झीलें जमने लगीं हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम पारा सामान्य से पांच डिग्री कम  -6.8 और गुलमर्ग में 7 डिग्री कम -14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले श्रीनगर में जनवरी 2012 में न्यूनतम तापमान -7.8 डिग्री और गुलमर्ग में 13 जनवरी 2012 को -16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम -17.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लेह सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन


जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15.4 और न्यूनतम तीन डिग्री गिरकर 3.6 डिग्री रहा। यहां शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई।  मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटों में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कश्मीर में 17 जनवरी तक मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहेगा। भारी बर्फबारी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासनों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। कुपवाड़ा में भी बीती रात छह साल बाद रात का पारा सामान्य से छह डिग्री गिरकर -7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

कारगिल में न्यूनतम तापमान -15.6, पहलगाम में -12.0 डिग्री रहा। बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड, श्रीनगर-लद्दाख सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। पहले से हुई बर्फबारी से अभी भी कई सड़क मार्गों पर फिसलन है। 

गुरेज के यात्रियों के लिए विशेष उड़ानें

Severe cold in Kashmir
snowfall - फोटो : File Photo
बांदीपोरा-गुरेज सड़क मार्ग के बंद होने से वहां फंसे हुए यात्रियों के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की गई है।

जिला उपायुक्त बांदीपोरा के अनुसार मौसम साफ होने पर 19 जनवरी को गुरेज सब डिवीजन के यात्रियों को द्वार, नीरू और बादुआब जाने के लिए सुनेरवानी हैलीपैड पर सुबह रिपोर्ट करना होगा। इसी तरह गुरेज में फंसे यात्रियों को हवाई मार्ग से बांदीपोरा लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed