{"_id":"6589dff759f59d7ab800c665","slug":"seven-thieves-arrested-samba-news-c-289-1-sjam1009-1460-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सात लोग गिरफ्तार, चोरी की बाइक और फैक्ट्री से चुराया तार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सात लोग गिरफ्तार, चोरी की बाइक और फैक्ट्री से चुराया तार बरामद
विज्ञापन
-पुलिस ने चोरी के दो मामले सुलझाए, पूछताछ में और भी मामलों का हो सकता खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सात लोगों को गिरफ्तार कर चोरी के दो मामले सुलझाए हैं। आरोपियों से 55 हजार रुपये का जालीदार तार और अस्सी हजार रुपये की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में चोरी के और भी मामले सामने आ सकते हैं।
पुलिस के अनुसार सात में से छह चोरों को बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 55 हजार रुपये का जालीदार तार बरामद किया है। यह तार एक फैक्ट्री से चोरी किया गया था। एक चोर को सांबा पुलिस ने अस्सी हजार रुपये की चोरी की मोटरसाइकिल समेत पकड़ा है। मामलों की जांच की एडिशनल एसपी सांबा की देखरेख में की गई। पकड़े गए लोगों की पहचान जग्गर सिंह निवासी मीन सरकार बाड़ी ब्राह्मणा, सुरेश कुमार निवासी समैलपुर, विशाल थापा निवासी बधोरी डेरा, रोहित कुमार निवासी पोखरे नेपाल (अब कालागेट बाड़ी ब्राह्मणा), दविंदर कुमार निवासी दस्सल केरथोली (बाड़ी ब्राह्मणा), रोहन कुमार निवासी तेली बस्ती (बाड़ी ब्राह्मणा) सहित एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। एसएसपी बेनाम तोश ने कहा कि जिले में चोरियों के मामले सुलझाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ग्यारह महीनों में सांबा पुलिस ने 167 लोगों को गिरफ्तार कर चोरी के 82 मामलों को सुलझाया है।