फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Seven central ministries engaged in preparations for the National Panchayat Conference in Palli

पीएम का जम्मू कश्मीर दौरा: पल्ली में राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन की तैयारियों में जुटे सात केंद्रीय मंत्रालय 

Fri, 15 Apr 2022 04:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 04:39 AM IST
सार

प्रधानमंत्री  24 अप्रैल को पल्ली गांव में होने वाली रैली को करेंगे संबोधित। इसकी तैयारियों पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र और ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह रख रहे है नजर। 

विज्ञापन
Seven central ministries engaged in preparations for the National Panchayat Conference in Palli
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पहली बार 24 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार के अलावा सात केंद्रीय मंत्रालय आपसी समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय के अलावा केंद्रीय विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

इसके अलावा बायो टेक्नोलॉजी मंत्रालय, काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन के शानदार आयोजन की तैयारी में प्रदेश सरकार के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह आयोजन के लिए चल रही तैयारी पर नजर रख रहे हैं, ताकि प्रदेश के सांबा जिले के पल्ली गांव से देश के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर में पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती का साफ और स्पष्ट संदेश जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सम्मेलन के दौरान जम्मू-कश्मीर में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के निर्वाचित करीब तीस हजार प्रतिनिधियों के अलावा करीब एक लाख लोगों की मौजूदगी की व्यवस्था की जा रही है।



ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पहुंचने से पूर्व ही एक से दो दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और गिरिराज सिंह के जम्मू कश्मीर में पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे, ताकि कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed