{"_id":"dd45ec5d0ce68de543b1473c15fd9349","slug":"service-tax-hiked-to-14-on-restaurants-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्तरां में खाने पर और ढीली होगी जेब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्तरां में खाने पर और ढीली होगी जेब
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस टैक्स लागू होने के साथ ही एसी रेस्तरां में लजीज व्यंजनों का स्वाद महंगा पड़ सकता है। एसी रेस्तरां में लजीज व्यंजन खाने के लिए उपभोक्ताओं को अब चौदह फीसदी अतिरिक्त सर्विस टैक्स के लिए अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से पहली अप्रैल से चौदह फीसदी तक के सर्विस टैक्स लागू किए गए हैं। शहर के कई नामी और अन्य रेस्तरां अपने मेन्यू में बदलाव की तैयारियों में हैं।
विज्ञापन
बीसी रोड स्थित नामी रेस्तरां के मैनेजर संजीव शर्मा के मुताबिक सर्विस टैक्स लागू होने से दालों से लेकर अन्य खाद्य उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी होगी, जिससे रेस्तरां में सर्विस टैक्स लगाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
फिलहाल मेन्यू के रेट लिस्ट में बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन दो सप्ताह के अंदर नए सर्विस टैक्स के आधार पर रेट लिस्ट होंगे। बख्शी नगर स्थित रेस्तरां के मैनेजर राकेश सिंह ने बताया कि रेस्तरां पर पहले से ही पांच फीसदी तक का वेट लगाया जा रहा है।
अब नए सर्विस टैक्स लागू होने से रेट बढ़ाएं बिना गुजारा नहीं होगा। सभी चीजाें के दाम और कुक की कारीगरी से लेकर अन्य सभी सुविधाएं के मद्देनजर रेट लिस्ट तैयार होगी।
वहीं ज्यूल चौक के अन्य रेस्तरां के मैनेजर राजनाथ पंडिता ने बताया कि एक माह के अंदर वह भी नए रेट लिस्ट जारी कर देंगे।